कोटा में 125वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का रंगारंग आगाज हो गया है. गौरवशाली दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ होने के साथ ही मेला ग्राउंड के श्रीराम रंगमंच पर रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया है. मेले में 19 अक्टूबर को रावण दहन होगा और चार नबंवर तक चलेगा. मेले का उद्घाटन संभागीय आयुक्त केसी वर्मा ने किया. इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई. इस मौके पर देश-प्रदेश के लोक कलाकालों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. कार्यक्रम में आईजी आनंद श्रीवास्तव, एसपी दीपक भार्गव, एडीएम पंकज औझा, नगर निगम आयुकत जुगल किशोर मीणा मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2RHazrU

No comments:
Post a Comment