धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव धोबीपुरा में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई. हादसे में दो परिवारों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है और करीब 20 हजार रुपए की नकदी जलकर खाख हो गई. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया. पीड़ित फुलवारी एवं ग्रामीणों ने बताया कि शाम को पीड़ित परिवार खेत पर मजदूरी का काम करने के लिए गया था. इसी बीच घर में बच्चे बाजरे की बाली भून रहे थे, जिसके बाद गैस ने आग पकड़ ली. सिलेंडर में आग लगने के बाद बच्चे भाग निकले और सिलेंडर फट गया. धमाके की आवाज के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SsjSfs

No comments:
Post a Comment