राजस्थान के भरतपुर में बयाना थाना पुलिस ने फर्जी आईएएस अफसर बनकर लोगों से ठगी करने वाले बदमाश और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश नदबई के लुहासा गांव का रहने वाला है और वह अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर लोगों को सरकारी नौकर लगाने का झांसा देकर ठगी करता था. महंगे शौक करने वाला यह फर्जी आईएएस अफसर महज आठवीं पास है और वह पहले हलवाई का काम करता था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है जिस पर राजस्थान सरकार और आईएएस बीके शर्मा लिखा हुआ है. पकड़ा गया फर्जी आईएएस अफसर के खिलाफ पहले भी कई थानों में मुकदमें दर्ज है और पहले भी एक मंत्री का पीए बनकर लोगों के साथ ठगी कर चुका है. प्राथमिक पूछताछ में बता चला है कि इन्होंने भरतपुर के अलावा जयपुर, अलवर, करौली, अजमेर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2z8lOkM

No comments:
Post a Comment