VIDEO: गौ-तस्करी की आशंका में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 26 October 2018

VIDEO: गौ-तस्करी की आशंका में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक को गौ-तस्कर समझकर कर खंभे से बांध दिया. गौ-तस्कर के पकड़े जाने की सूचना के बाद हिंदू संगठनों के सदस्‍य और अन्य लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. खंभे से बंधे युवक से लोगों ने मारपीट की. सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया युवक गौ-तस्कर है या नहीं. स्थानीय लोगों ने पहले युवक को पकड़ा और फिर उसे एक रस्सी के सहारे बांध दिया. पुलिस अभी तक मामले में कुछ नहीं बता रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2z3hQd5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages