हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां मोरजंड गांव के 80 वर्षीय वृद्ध ने एक 8 साल की बच्ची के साथ से दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए. नाराज ग्रामीणों ने वृद्ध का मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया. हालांकि बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना संगरिया थाना में नहीं दी मगर वृद्ध का मुंह काला कर गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई संगरिया पुलिस ने गांव में टीम भेजी और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. इस सम्बंध में संगरिया थाना में कोई मामला दर्ज नहीं है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OP2B1S

No comments:
Post a Comment