चूरू जिले के रतनगढ़ में एक व्यक्ति पर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. आरोप है कि लड़की कीअश्लील वीडियो बनाकर वह 8 महीने तक यौन शोषण करता रहा. पीड़ित लड़की ने भाई के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना रतनगढ़ के वार्ड संख्या 31 की है. पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है और 2 फरवरी 2018 के दिन वह अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान रिश्ते में चाचा रेवंतराम माली उसके घर आया और उसके साथ जबरजस्ती दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली. घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया. इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बाद यौन शोषण किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IxqvZs

No comments:
Post a Comment