कोटा में भू-माफिया व अतिक्रमणकारियों ने किया पुलिस पर पथराव - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 10 October 2018

कोटा में भू-माफिया व अतिक्रमणकारियों ने किया पुलिस पर पथराव

कोटा में मंगलवार को भू-माफिया व अतिक्रमणकारियों ने जमकर बवाल मचाया. यूआईटी का अतिक्रमण निरोधक दस्तानया गांव स्थित आवंली रोझडी के पास मुकंदरा विस्तार आवासीय योजना में हो रहे अवैध कब्जों को हटाने गया था. जहां पहले से घेरा बनाकर खड़े भू-माफिया व अतिक्रमणकारियों ने यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते व पुलिस के जाप्ते पर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, लेकिन उपद्रवी बेकाबू हो गए और उन्होंने यूआईटी की जेसीबी मशीन, एक कार व प्रेस फोटोग्राफर की बाइक को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान पुलिस व उपद्रवियों में जमकर पत्थरबाजी हुई. इससे यूआईटी के कई वाहनों के शीशे टूट गए. जेसीबी मशीनों को नुकसान पहुंचाया गया. पथराव में यूआईटी के अतिक्रमण दस्ते के डेढ़ दर्जन जवानों को चोटें आई. साथ तीन पत्रकारों के साथ भी उपद्रवियों ने मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया, सभी घायलों का उपचार कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CyAHRx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages