एशियन पैरा गेम्स में संदीप ने जीता गोल्ड - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 10 October 2018

एशियन पैरा गेम्स में संदीप ने जीता गोल्ड

जकार्ता में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ी ने अपनी धाक जमाई है. झुंझुनूं के खेतड़ी के पास मेहाड़ा जाटूवास के रहने वाले संदीप चौधरी ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है. संदीप देश के ऐसे पहले खिलाड़़ी बन गए हैं जो पैरा गेम्स के जेवलिन थ्रो में गोल्ड़ जीते हैं. हालांकि संदीप अपने परिवार के साथ अभी हरियाणा के गुरुग्राम में रहते हैं. वे मूल रूप से मेहाड़ा जाटूवास के रहने वाले हैं. संदीप चौधरी ने 60.01 मीटर की थ्रो की है. उन्होंने यह थ्रो तीसरे प्रयास में की. जो गोल्ड़ के लिए उनका बेस्ट प्रदर्शन था. उन्होंने रियो पैरा ओलंपिक 2016 में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी से इस बार 2.69 मीटर ज्यादा थ्रो किया. अगर संदीप रियो में इतनी दूरी तक जैवलिन थ्रो करते तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता और वे गोल्ड़ भी जीतते. तब वे 54.30 मीटर की थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C6J5X9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages