श्री गंगानगर के केचिया बस अड्डे के पर शुक्रवार को एक मनचले की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. आरोप है कि यह युवक बस में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, एक दो बार समझाने के बाद भी युवक जब नहींं माना तो बस से उतरते ही महिला ने इस युवक की धुनाई करनी शुरू कर दी. लाल टोपी पहने युवक की चप्पलों से हो रही पिटाई में आसपास खड़े तमाशबीन भी शामिल हो गए.महिला ने इस युवक की कमीज भी फाड़ डाली . बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को वहां से खदेड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया .from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pSmFlg

No comments:
Post a Comment