राजमाता विजया राजे की जन्मशताब्दी पर हुआ नारी शक्ति सम्मेलन - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 13 October 2018

राजमाता विजया राजे की जन्मशताब्दी पर हुआ नारी शक्ति सम्मेलन

राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर उदयपुर में भी शुक्रवार को नारीशक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने की. नगर निगम सभागार में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में महिला ​पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर मंथन किया. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर रजनी डांगी ने राजमाता के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. वही महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चुनाव में प्रत्याशी को नहींं देख कर संगठन को जीताने का आह्वान किया. गृहमंत्री कटारिया ने भी इस मौके पर राजमाता के सादगी पूर्ण जीवन को याद किया और उनके पथचिन्हो पर चलते हुए उनसे सीख लेने की बात कही. इस मौके पर मोर्चा की प्रदेश मंत्री अलका मूंदड़ा, कुराबड़ प्रधान आसमा खान पठान, जिलाध्यक्ष किरण तांतेड़ सहित पार्टी से जुड़ी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NBvsS4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages