उदयपुर के मावली तहसील में स्थित एक गर्ल्स स्कूल में शनिवार को सांप निकलने से लोग भयभीत हो गए. . यहां के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांप देखकर स्कूली छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना विद्यालय के हेड मास्टर को दी गई. उसके बाद सांप पकड़ने वाले कालू सिंह को बुलाया गया. कालू सिंह ने पांच फीट लंबे सांप को पकड़ लिया और उसे एक बोरे में डाल दिया. उसके बाद छात्राओं और शिक्षकों ने राहत की सांस ली. बाद में उस सांप को जंगल में छोड़ दिया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2E30Xoz

No comments:
Post a Comment