सवाई माधोपुर जिले में बेखौफ होकर अपराध को अंजाम देने वाले चड्डी- बनियान गिरोह का आतंक देखने को मिल रहा है . बुधवार की रात को राजकीय महाविद्यालय के पास बने विष्णु कुमावत के घर में ग्रिल तोड़कर चड्डी बनियान गिरोह के तीन सदस्य दाखिल हो गए . तीनों आरोपियों ने अपने चेहरे पर नकाब डाल रखा था. इनमें से दो नकाबपोशों की कमर पर पिस्टल भी लगी दिखाई दे रही है . चड्डी- बनियान गिरोह के तीनों आरोपी रात 3.47 बजे घर में दाखिल हुए. तब घर में मकान मालिक भी परिवार के साथ सोए थे. आहट सुनकर घर में सो रहे लोग अचानक जग गए और फिर भी चोर बाहर के कमरे से लैपटॉप लेकर भाग गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2BVrMbs

No comments:
Post a Comment