धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे के वार्ड 24 में एक मकान में 12 फ़ीट लम्बा अजगर निकलने से लोगों में दहशत फ़ैल गई. लोगों ने निजी स्तर पर अजगर को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहींं लगी. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाकर अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कराकर सुपुर्द कर दिया. वन विभाग की टीम अजगर को बोरी में बंद कर जंगल में ले गई और वहां उसे मुक्त कर दिया. रमले जाटव के मकान में बुधवार की रात को यह अजगर दिखाई दिया था. जिसके बाद रात भर परिवार के लोग अजगर के भय से जागते रहे थे. सुबह जाटव ने मोहल्ले के लोगों को मामले से अवगत कराया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CtO4lX

No comments:
Post a Comment