रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान हॉस्पिटल में सोमवार को युवा रक्तदान मेले का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की ओर से आयोजित इस मेले से पहले रिले दौड़ का आयोजन हुआ. इस दौड़ में रक्तदान से जुड़ी पुरानी पीढ़ी ने नई पीढ़ी को मशाल सौंपी. इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रक्तदान के लिए जागरूकता फैलाने को लेकर जो पेंटिंग्स बनाई थी उनमें से चयनित पेंटिंग्स को पुरस्कृत किया गया. मेले में नुक्कड नाटक सहित कई मनोरंजक कार्यक्रम हुए. साथ ही नि:शुल्क हेल्थ चेकअप भी किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2QmXKBG

No comments:
Post a Comment