हाईटेशन लाइन को भूमिगत करवाने को लेकर लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन रहे हैं. बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर जनसभा की. टीसी नगर, तारानगर, पांच्यवाला, तीजानगर और जगदंबानगर सहित कई कॉलोनियों के लोगों ने मिलकर जनसभा कर हाइटेंशन लाइन को भूमिगत करवाने की मांग की. जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने हिस्सा लिया. महिलाओं ने हाईटेंशन लाइन भूमिगत नहीं करने पर भू-समाधि लेने की भी चेतावनी दे दी. लोगों ने आरोप लगाया कि मामले को लेकर सरकार को अवगत करा दिया, ज्ञापन भी दे दिया और सभी विभागों से भी गुहार लगाई गई लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है. आए दिन इन हाईटेंशन लाइनों के कारण कई हादसे हो गए जिसके कारण कई घरों के चिराग भी बुझ गए है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2y9S5Hy

No comments:
Post a Comment