हाड़ौती में लगातार हो रही बारिश अब परेशानी का सबब बन रही है. चंबल, पार्वती, कालीसिंध सहित सभी नदियां उफान पर है, जिससे हादसों का भी अंदेशा बना हुआ है. जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करके लोगों को पानी के बहाव वाले स्थानों पर नहीं जाने के लिए समझाइस की जा रही है. कोटा में रानपुर के पास बावड़ीखेड़ा गांव की दो महिलाओं सहित चार लोग तेज बारिश के बाद बहाव में फंस गए. सूचना के बाद अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम के रेस्क्यू दस्ते को बुलाया. रेस्क्यू दल के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाव की सहायता से बहाव में फंसे खेमराज, चोसरबाई, शंभू और बिहारी लाल को सुरक्षित निकाला गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OdhQxX

No comments:
Post a Comment