उदयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रजिस्टार ऑफिस के सूचना सहायक को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार परिवादी की सूचना पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रजिस्ट्रार कार्यालय के सूचना सहायक कपिल कोठारी को उसी के घर में रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी सूचना सहायक ने परिवादी से उसके दो भूखंडों के डी मर्जर और अन्य कार्यों को जल्द करने की एवज में 9 लाख रुपये की रिश्वत मांग थी, जिसके बाद 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ. आरोपी सूचना सहायक इस मामले में परिवादी से करीब 5 लाख रुपये ले चुका था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2mLSdYA

No comments:
Post a Comment