नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने हनुमानगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार टीम ने एक महिला का गर्भपात करते हुए एक आरएमपी चिकित्सक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. हनुमानगढ़ के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेश तनेजा ने बताया की मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया गया, जिसके तहत एक महिला ने अपने आपको गर्भवती बताते हुए लक्ष्मी नामक महिला से संपर्क किया, जिसने तीन हजार रुपये में गर्भपात के लिए हां भर दी. इस पर महिला को सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ भेजा गया, जहां महिला को खुंजा स्थित आरएमपी चिकित्सक वकील सिंह के पास ले जाया गया, जहां से उसे सुरेशिया ले जाया गया. आरोपी चिकित्सक ने महिला ने गर्भपात के लिए पांच हजार रुपये मांग. सौदा तय होने के बाद हेल्थ मिशन की टीम ने दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zCWmas

No comments:
Post a Comment