कोटा के इटावा कस्बे में रविवार को बिजली का पोल गिर जाने से सड़क किनारे बनी टापरी में करंट फैल गया. इससे कंरट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चें झूलस गए. जिनको इटावा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब गैता रोड से एक ट्रक से गुजर रहा था. इस दौरान बिजली के लटके तार उसमें उलझ गए और फिर पोल नीचे गिर गया. हादसे के वक्त सड़क किनारे बनी टापरी में आधा दर्जन लोग मौजूद थे. जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई. झुलसे हुए दोनो मासूमों की तबीयत सामान्य बताई जा रही है. हादसे के बाद इटावा थाना पुलिस ट्रक और चालक की तलाश में जुट गई है. (शाकिर अली की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zk0sEl

No comments:
Post a Comment