बॉलीवुड सिंगर और प्रदेश के जाने-माने सिंगर गुलाबी शहर जयपुर में 12 जुलाई सुरों का जादू बिखेरते नजर आएंगे. बिडला सभागार में आयोजित होने जा रहे बॉलीवुड एक्स्ट्रावेगेंजा के तीसरे संस्करण तहत होन वाले म्यूजिक शो के दौरान बॉलीवुड सिंगर समर्थ स्वरूप, वीणा मोदानी, डॉ. साकेत माथुर और डॉ. समीर शर्मा सहित कई सपुर सिंगर्स अपने गीतों से शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर देंगे. इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए सिंगर जमकर रियाज कर रहे हैं. कलाकार म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ रिहर्सल कर रहे हैं. इस दौरान बॉलीवुड सिंगर समर्थ स्वरुप और कार्यक्रम के आयोजक साकेत माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को डिफ्रेंट म्यूजिक पेश करना है. इसके साथ ही प्रदेश के लोक वाद्य यंत्र जो अब लुप्त होने के कगार पर हैं. उनके साथ जुगलबंदी करके लोगों को इन वाद्य यंत्रों से रूबरू कराया जाएगा. (महेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ueufIR

No comments:
Post a Comment