बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदनलाल सैनी गुरुवार को पहली बार उदयपुर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर मदनलाल सैनी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. सांसद अर्जुनलाल मीणा व विधायक फूलसिंह मीणा सहित बीजेपी के बड़े नेता स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे. सीएम राजे की सुराज गौरव यात्रा की तैयारियों के लिए आए सैनी पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए मदनलाल सैनी ने मेवाड़ को विजयी धरती बताया. सैनी ने कहा कि बीजेपी ने अपनी सभी यात्राएं मेवाड़ से शुरू की हैं और यह यात्रा भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं की अजेय टीम के साथ सफलता हासिल करेगी. सैनी ने आगामी चुनाव में प्रदेश में 180 से भी ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2A9ij0Z

No comments:
Post a Comment