राजधानी जयपुर में शहीद मेजर आलोक माथुर स्मारक पर गुरुवार को परमवीर मेमोरियल समिति और अंकित सेवा संस्थान की ओर से विजय दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी देशभक्ति को नमन किया. लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए. इस अवसर पर शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के संयोजक जयपाल सिंह मंडोता ने शहीदों के सम्मान में वीर रस की कविताओं का पाठ कर लोगों में जोश का संचार किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Oi1pAg

No comments:
Post a Comment