अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को दौसा में एबीवीपी की ओर से 'रन फॉर आर्मी' का आयोजन किया गया. इस 'रन फॉर आर्मी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान दौसा शहर के संस्कृत कॉलेज से पीजी कॉलेज तक एक दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ के माध्यम से भारतीय सेना की मजबूती, एकता और शौर्य का संदेश दिया गया. संस्कृत कॉलेज से रवाना हुई इस रन फॉर आर्मी को दौसा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामनिवास शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KY2TRA

No comments:
Post a Comment