देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां ने सोमवार को रतनगढ़ में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सघन पौधरोपण अभियान के कार्यक्रम में शिरकत की और पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया. घुमान्दा सड़क मार्ग स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में 300 पौधे लगाकर अभियान शुरू किया गया है, जो मानसून सत्र तक जारी रहेगा. कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ बहुत जरूरी हैं और ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोग साधुवाद के पात्र हैं. इस दौरान परिषद के अध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा, संरक्षक मदनलाल कम्मा, सेवानिवृत्त तहसीलदार ओमप्रकाश जांगिड़, वासुदेव चाकलान, विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NG5pdM

No comments:
Post a Comment