स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी और सांसद सी पी जोशी ने छोटी सादड़ी की चांदोली ग्राम पंचायत के हिंगोरिया में किसानों को फसली ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए. यहां आयोजित शिविर में लगभग 300 किसानों को एक करोड़ रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे गए. इसके अलावा मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने राजपुरा में 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एनीकट का शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर लोगों ने मंत्री श्रीचंद कृपलानी का फूल मालाओं से स्वागत किया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ujMKMD

No comments:
Post a Comment