जैसलमेर जिले भर में गुरुवार को चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस मौके पर जिलास्तर से लेकर पंचायत स्तर तक योगाभ्यास किया गया. जिलास्तरीय कार्यक्रम शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया. जहां प्रातः 7 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायक छोटू सिंह भाटी, सभापति कविता खत्री,जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, एसपी गौरव यादव समेत कई अधिकारी महिलाऐं व जनप्रतिनिधियों के साथ बच्चों व बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया. शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने के अलावा जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2K4coLi

No comments:
Post a Comment