राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित कायड मैदान में सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थियों ने दौड़ा लगाई. इस दौड़ में प्रदेश के आठ जिलों के पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे. शनिवार तक भर्ती में शामिल होने के लिए 23 हजार युवकों ने पंजीकरण करवा लिया था. शनिवार को भीलवाड़ा और चित्तौड़ के 5 हजार 580 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया जिसमें से 392 युवक ही सफल रहे. सफल अर्भ्यथियों का बाद में शारीरिक दक्षता आंकी गई. रविवार को बांरा, राजसमंद और झालावाड़ जिले के करीब 4 हजार अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे. सेना में भर्ती होने के लिए बडी संख्या में अभ्यर्थी अजमेर पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KCPqLV

No comments:
Post a Comment