राजस्थान के बीकानेर जिले में शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने जिले के पहले स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया. श्रीरामसर गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया. श्रीरामसर गांव के राजकीय विद्यालय में डिजिटल स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए मंत्री अर्जुन मेघवाल ने उम्मीद जताई कि अब स्कूल के बच्चे भी शहरी छात्र-छात्राओं की तरह आधुनिक तौर तरीकों से पढ़ाई कर पाएंगे. उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को इस तकनीक की जानकारी देते हुए उन्हें कुछ स्लाइड्स दिखाई और उनके बारे में पढ़ाया. स्कूल में डिजिटल क्लास रूम वेदांत सेनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर फंड के तहत शुरू किया गया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2FKDOCI

No comments:
Post a Comment