तीर्थ नगरी पुष्कर स्थित जगत् पिता ब्रह्मा के मंदिर में एक सिरफिरे ने मंदिर के पुजारी पर अचानक हमला कर दिया, जिससे मंदिर के पुजारी के हाथ में गंभीर चोट आई. मंदिर के सीसीटीवी में कैद वीडियो में हमलावर को साफ देखा जा सकता है. पुलिस ने आरोपी हमलावर अशोक मेघवाल को हिरासत में ले लिया है. मंदिर परिसर में इस तरह से हथियार के साथ पुजारी पर हमला करना मंदिर सुरक्षा में एक बड़ा सवालिया निशान है. आरोपी हमलावर मंदिर परिसर में लोहे की रॉड़ कपड़े में छुपाकर ले गया था. हमलावर ने गर्भग्रह के पास जाकर पुजारी पर हमला किया और दर्शन करने आए लोगों पर भी हमला करने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार आरोपी हमलावर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुष्कर यात्रा के दौरान मंदिर में ऊपर जाकर दर्शन नहीं करने से नाराज था. आरोपी ने इसे दलितों का अपमान बताया. आपको बतादें कि तीर्थ नगरी स्थित बह्मा मंदिर आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल है, जिसके देखते हुए यहां मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा के पूरे इंतजामात किए हैं, लेकिन फिर भी हमलावर का मंदिर परिसर में घुसकर हमला करना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2H0eUzE

No comments:
Post a Comment