बीकानेर के निजी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से एक गर्भवती महिला का मौत का मामला सामने आया. आक्रोशित परिजनों ने मृतक महिला का शव लेने से इंकार कर दिया. परिजनों ने आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तार और निजी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को सुशीला सुथार को लेबर पैन होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण मरीज कोमा में चली गई. इसके करीब 4 दिन बार महिला की मौत हो गई. परिजनों ने दोषी चिकित्सक की गिरफ्तार और निजी अस्पताल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने की मांग की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kuGBrM

No comments:
Post a Comment