बाड़मेर जिले के रागेश्वरी थाना पुलिस के सामने एक शराब से भरी हुई स्कोर्पियो गाड़ी को तस्कर भगा ले जाने में कामयाब हो गए. रागेश्वरी थाना पुलिस को मुखबिर से एक सूचना मिली कि एक स्कोर्पियो गाड़ी जिसमें शराब भरा हुआ है. वो थोड़ी देर बाद मेगा हाइवे से गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर रागेश्वरी थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने स्कोर्पियो गाड़ी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पुलिसकर्मी एक प्राइवेट गाड़ी में सवार रागेश्वरी थाने से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित टोल नाके पर नाकाबंदी करने पहुंचे. इसी दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी आईं और पुलिसकर्मियों को देखते ही शराब तस्कर स्कोर्पियो गाड़ी को भगा ले जाने में सफल हो गया. जबकि पुलिसकर्मी देखते ही रहे. ये सारी घटना टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wTEIOm

No comments:
Post a Comment