राजस्थान के करौली जिले में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शनिवार को नवनिर्मित कक्षाओं और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण जिला प्रभारी और श्रम कल्याण मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने मॉडल विद्यालय की कार्य प्रणाली व शिक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में डंका बजाया था. उसी प्रकार इस विद्यालय से निकलने वाले छात्र भी अपना नाम रोशन करें. इस दौरान सांसद ने विद्यालय के साइकिल स्टैंड तथा अन्य आवश्यकता हेतु 5 लाख रुपये सांसद कोष से देने की घोषणा की. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HQq6V0

No comments:
Post a Comment