राजधानी में खुले में लटके रहे बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का काम शनिवार से शुरू हो गया. परकोटे के चौड़ा रास्ते में स्थित लालजीसांड में आयोजित हुए कार्यक्रम में पुजा अर्चना करके विधायक मोहनलाल गुप्ता, उपमहापौर मनोज भारद्वाज और नगर निगम कमिशनर रवि जैन ने इसकी शुरुआत की. कार्यक्रम में निगम में चल रहे महापौर और कमिशनर विवाद की खबरों के बीच महापौर अशोक लाहोटी की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही. शनिवार से शुरू हुए इस कार्य में 35 करोड़ रुपये की लागत आएगी. जिसके माध्यम से वार्ड 74 में जौहरी बाजार से किशनपोल क्षेत्र बिजली के खुले तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HTREET

No comments:
Post a Comment