राजस्थान में बीकानेर जिले के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के बरामदे और गैलरियों में भारतीय और पश्चिमी देशों के चित्रों की अनुकृतियां बनाई गईं है. प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने निदेशालय में आने वाले लोगों के लिए भारतीय और पश्चिमी देशों के चित्रों की अनुकृतियां बनवाईं हैं. इसे देख यहां हर आने जाने वाले लोग मोहित हो जा रहे हैं. बता दें कि पश्चिम के चित्रकार रस्किन और भारतीय चित्रकार रवि वर्मा के चित्रों को उकेरा जा रहा है. इसके साथ ही राजस्थान की प्राकृतिक दृश्यों के चित्र को भी संजोया गया है. प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पूर्ण चंद किशन ने बताया कि शिक्षा में कला के महत्व को उजागर करने के लिए न केवल निदेशालय बल्कि स्कूलों में भी भित्ति चित्र बनवाए गए हैं. चित्रों में नल दमयंती की भारतीय परंपराओं को भी दिखाया गया है. उनके जीवन से जुड़े चित्रों के साथ शकुंतला की जीवन गाथा के चित्र भी बनाए गए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2reCqDu

No comments:
Post a Comment