अजमेर शहर में पानी की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रहा है. पांच से सात दिनों में पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है. बुधवार को फव्वारा चौराहे पर स्थित जलदाय विभाग के दफ्तर पर बोराज गांव के ग्रामीण पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार महीने से वे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिली तो पानी के बिल फाड़ दिए जाएंगे और अधिकारियों को बंधक बनाएंगे. विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रेशर की वजह से दो-तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है लेकिन शाम से इन्हें पानी उपलब्ध कराया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HGfUy9

No comments:
Post a Comment