झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के भीम सागर इलाके में काली पहाड़ी पर सोमवार को अचानक आग लग गई. धीरे- धीरे हवा के साथ 2 किलोमीटर के इलाके में आग फैल गई, ग्रामीणों की सूचना पर झालावाड़ से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं,जिनसे काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक पहाडी पर कई तरह की वनस्पति तथा पेड़ आग की भेंट चढ़ गए. गौरतलब है कि झालावाड जिले मे इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते आए दिन जंगलों व पहाड़ी इलाकों में आग लग रही है, जिससे लगातार वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2GWbnCA

No comments:
Post a Comment