झालावाड़ जिले के रायपुर इलाके के सालरी गांव में सोमवार की सुबह तीन युवक गांव में पानी की समस्या को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए. मामले की खबर मिलने पर गांव के काफी संख्या में लोग भी टावर के नीचे खड़े हो गए व पेयजल समस्या को लेकर नारेबाजी की. सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस भी मय जाब्ते के मौके पर पहुंची व ग्रामीणों को समझा रही है. गौरतलब है कि सालरी गांव में चंवली पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पानी की लाइन टूट जाने से गांव की पेयजल टंकी नहीं भर पा रही, ऐसे में ग्रामीणों को 2-3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sj4plW

No comments:
Post a Comment