केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत गुरुवार की शाम दो दिवसीय दौरे के तहत बाड़मेर पहुंचे. यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह यहां से विरात्रा के लिए रवाना हुए. शहर से बाहर नेशनल हाइवे 68 स्थित होटल न्यूज़ में समर्थकों ने उनका साफा व् मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया. शेखावत गुरुवार व रविवार को विरात्रा में आयोजित धर्म सभा में शरीक होंगे. होटल न्यूज़ में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदूराम मेगवाल, दिलीप पालीवाल पार्षद रतनलाल बोहरा, लूण सिंह झाला, गोपाल सिंह स्वरूप सिंह, देरावर सिंह मीठड़ा सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JTvumD

No comments:
Post a Comment