कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प यात्रा का बड़े जोर-शोर से किए गए स्वागत सत्कार से गदगद नजर आए बसपा प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों पर जम कर निशाना साधा.
प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे चुनावी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल सक्रिय होने लगे हैं.इसी कड़ी में प्रदेश में अपनी उपस्थिति का अहसास करवाने के लिए मंहगाई के बहाने बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश में निकाली जा रही संकल्प यात्रा शनिवार को बूंदी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े जोर शोर से स्वागत किया गया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प यात्रा का बड़े जोर-शोर से किए गए स्वागत सत्कार से गदगद नजर आए बसपा प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने दोनों के द्वारा प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिए जाने के आरोप लगाए.साथ ही उऩ्होंने आगामी विधानसभा चुनावो के मद्देनजर जनता को इनके खिलाफ एकजुट हो जाने का आह्वान किया.
उन्होंने प्रदेश में इस बार बसपा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया. प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सुस्त पड़े पार्टी कार्यकर्ताओं में ऩई स्फूर्ति का संचार कर बसपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है. इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा सहीत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KC0J6a
बसपा की संकल्प यात्रा का बूंदी पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत |

No comments:
Post a Comment