डूंगरपुर जिले में शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई. जिला प्रमुख माधवलाल वरहात की अध्यक्षता में अभियान के प्रथम चरण की अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर जिला प्रमुख माधवलाल वरहात ने नाराजगी जताई और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अभियान के तहत घर-घर जाकर अभिभावकों से बातचीत करते हुए बच्चों को स्कूल से जोड़ने का आह्वान किया. जिला प्रमुख ने खासकर पिछले वर्ष के ड्रापआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर ज्यादा जोर दिया. प्रवेशोत्सव अभियान के तहत जिले में एक लाख 87 हजार बच्चो को स्कूलों से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rlFuhR

No comments:
Post a Comment