गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के गृह जिले उदयपुर में कांग्रेस ने चुनावी रणनीति के तहत रूठों को मनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस से निष्कासित 20 सदस्यों को पुन: पार्टी की सदस्यता दी गई. पिछले विधानसभा और नगर निकाय के चुनावों में पार्टी से बगावत कर नुकसान पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था, लेकिन एक बार फिर चुनावों की दस्तक ने उन्ही कार्यकर्ताओं के प्रति कांग्रेसी नेताओं के रुख को नरम किया है. शुक्रवार को उदयपुर के सर्किट हाउस में 20 कार्यकर्ताओं को फिर कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी तरुण कुमार ने माला पहनाकर पार्टी के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2rkNUoL

No comments:
Post a Comment