राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 68 वें जन्मदिन के अवसर पर डूंगरपुर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में गहलोत का जन्मदिन मना और केक काटा गया. पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष असरार खान ने जन्मदिन का केक काटते हुए गहलोत की उम्रदराजी की कामना की. इस दौरान पूरा कांग्रेस कार्यालय अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा. गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस की ओर से डूंगरपुर जिला अस्पताल सहित सागवाडा, आसपुर, बिछीवाडा और सीमलवाडा अस्पताल में भी मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरण भी किया गया. युवक कांग्रेस की ओर से सतीरामपुर पंचायत में 100 विधवाओं को साड़ी वितरित किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2HNgO81

No comments:
Post a Comment