हनुमानगढ़ के टिब्बी तहसील स्थित 4 केएसपी गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित तीन ग्रामीण वाटरवर्क्स में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए. टंकी पर चढ़ने वालों में वार्ड पंच बलवीर सिंह व दो अन्य ग्रामीण शामिल थे. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल आपूर्ति सही नहीं हो रही है. जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. पेयजल आपूर्ति करने वाले कर्मचारी जानबूझ कर पानी नहीं छोड़ते हैं जिससे ग्रामीणों में रोष है.सूचना मिलने पर जलदाय विभाग टिब्बी के एईएन धर्मपाल चाहर व जेईएन राहुल सोनगरा मौके पर पहुंचे और टंकी पर चढ़े ग्रामीणों को समझा कर नीचे उतारा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2KxSLvU

No comments:
Post a Comment