टोंक जिला मुख्यालय के महादेवाली इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. आपसी विवाद को लेकर दोनों गुट पटेल सर्किल पर एक बार फिर आमने सामने आ गये. इस दौरान दोनों ही पक्ष के लोग हाथ में लाठियां, धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे. जिससे कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी अशोक मीणा पुलिस और आरएसी के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2X4NjGJ

No comments:
Post a Comment