डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में ग्रामीणों ने गांव के सरकारी शराब के ठेके पर हमला कर उसमें पहले तोड़फोड़ कर दी. ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सबने ठेके में आग भी लगा दी. मामले के अनुसार ठाकरडा गांव के ग्रामीण अर्से से शराब के ठेके को बंद कराने की मांग कर रहे थे. इसके लिए ग्रामीणों ने पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई थी लेकिन कही भी सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शराब के ठेके पर धावा बोल दिया और ठेके में तोड़फोड़ करते हुए शराब के कार्टन फोड़ दिए ठेके को आग के हवाले कर दिया. इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाया. तोड़फोड़ व आग से ठेका मालिक को करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. इधर ठेके मालिक ने पुलिस थाने में ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2WWsJIe

No comments:
Post a Comment