VIDEO: दौसा में मतगणना की तैयारी हुई पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी ये जानकारी - Indian News Xpress

Indian News Xpress

This website is about to indian and Breaking News. Stay Tuned To The Latest News Stories From India And The World. Access Videos And Photos On Your Device With The Indian News Xpress Website....

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 22 May 2019

VIDEO: दौसा में मतगणना की तैयारी हुई पूरी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी ये जानकारी

दौसा लोकसभा सीट की मतगणना 23 मई को पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज दौसा में होगी. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि मतगणना के लिए कुल 114 टेबल लगाई गई है. उन्होंने बताया कि बांदीकुई, महवा, बस्सी, चाकसू, थानागाजी के लिए 12-12 टेबल व सिकराय, दौसा, लालसोट के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं. वहीं डाक मतपत्रों के लिए 4 टेबल व ईटीपीबीएस मतगणना के लिए 8 टेबल लगाई गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बांदीकुइल, महुआ, सिकराय, चाकसू, थानागाजी में 20 चरणों में काउंटिंग होगी. वही बस्सी में 21 चरण, लालसोट में 19 चरण और दौसा में 17 चरणों में काउंटिंग होगी. कल सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी और उसके आधे घंटे बाद यानी 8.30 बजे ईवीएम से गणना शुरू होगी. मतगणना के अंतिम चरण से पहले डाक मतपत्रों की गणना पूरी करनी होगी यदि अंतिम चरण से पहले डाक मतपत्रों की गणना पूरी नहीं हुई तो ईवीएम की गणना को रोका जाएगा. (रिपोर्ट- आशीष)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QeVCNn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages