राजस्थान में जयपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को एक पहल की शुरुआत करते हुए थाने में बच्चियों को बुलाकर उनकी पूजा की. इसके बाद उन्हें जरूरत की वस्तुएं भेंट की. इस दौरान डीसीपी नॉर्थ समेत नॉर्थ जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह पहल कोतवाल अरुण कुमार पूनिया ने की है. इसके तहत उन्होंने थाने में रामनवमी और अष्टमी के मौके पर बच्च्यों को सपरिवार बुलाया और उन्हें सुरक्षा देने का भी वादा किया. पहली बार बड़ी संख्या में थाने पहुंची बच्चियां भी इससे काफी खुश दिखीं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2XbXBEe

No comments:
Post a Comment