अजमेर में भी इन दिनों हर जगह फाल्गुन की मस्ती है और गीत संगीत की महफिल के बीच फूलों और गुलाल की होली अपनी धाक जमाए हुए है सांप्रदायिक सौहार्द की नगरी अजमेर पर इन दिनों होली की खुमारी छाई हुई है. हर जगह फाल्गुनी गीतों पर जमकर मस्ती हो रही है. शहर की विभिन्न संस्थाएं इस तरह के आयोजनों के जरिए होली के पर्व को आपस में मिलजुल कर प्रेम और सदभाव से मना रहे है. फागोत्सव की धूम हर कही देखी जा रही है. रुचा फाउण्डेशन सोसायटी की और से इंडोर स्टेडियम में आयोजित फागोत्सव में रंगे बिरंगे फूलों की पत्तियों से एक दूसरे पर फूलों की बरसात की गई और जमकर गीत संगीत की मस्ती हुई. वहीं पुष्कर में भी रंगो के इस पर्व को मनाने के लिए बडी संख्या में विदेशी मेहमान भी पहुंचे है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2UJJ8yM

No comments:
Post a Comment