राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ में नया बाजार स्थित पटाखों की दो दुकानों में अल सुबह आग लग गई. आग से लाखों रुपये के माल जलकर राख हो गया. अल सुबह आग लगने के किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार सारड़ा कॉम्प्लेक्स में स्थित ताराचंद भरतिया की दो दुकानों में आग लग गई, जिसके बाद आस-पास के लोग पटाखों की आवाज सुनकर उठे और प्रशासन को आग की सूचना दी. सूचना के बाद सीआई दरजाराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लाडनूं से दमकल व निजी टैंकरों से आग पर काबू पाया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2F0UY3h

No comments:
Post a Comment