राजस्थान के पाली में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटने के साथ ही ट्रक में आग लग गई और धूं-धूं करके जलने लगा. देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक के चालक व परिचालक शीशे तोड़कर बाहर निकले. ट्रक चालक गढ़वाड़ा निवासी जितेंद्र ट्रक में पत्थर भरकर गांव की तरफ जा रहा था. इस दौरान पंचायत की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रक के सामने बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया. घटना की सूचना के बाद रोहट थाना पुलिस व पाली से दमकल मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QdLLG4

No comments:
Post a Comment